Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रोमांचक मुकाबले में कोडरमा ने जमशेदपुर को एक विकेट से हराया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रोमांचक मुकाबले में कोडरमा ने जमशेदपुर को एक विकेट से हराया
विज्ञापन
  • कोडरमा में खेल जा रहा इंटर डिस्टिक अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट

टीम एबीएन, कोडरमा। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले गये इंटर डिस्टिक अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मैच में कोडरमा ने जमशेदपुर को 1 विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला कोडरमा ने किया। बल्लेबाजी करते हुए जमशेदपुर की टीम ने 36 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 154  बनाये, जिसमें अक्षय प्रताप ने 26 रन और ने 22 रन का योगदान दिया। 

गेंदबाजी करते हुए कोडरमा की ओर से अंकित यादव ने 6 विकेट, विपिन, सागर और अमन ने एक-एक विकेट चटकाये। बाद में बल्लेबाजी करने कोडरमा की टीम ने 39.5 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाकर जीत दर्ज की। कोडरमा की ओर से बल्लेबाजी करते हुए धीरज ने 43 रन पिरयेश ने 20 रन और अमन ने 22 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए जमशेदपुर की ओर से वकार अहमद, युवराज और आनंद ने दो-दो विकेट चटकाये मैन ऑफ द मैच कोडरमा के अंकित को मिला। मौके पर मैच ऑब्जर्वर  शब्बीर हुसैन, अंपायर उमेश पाठक, अमित हजरा, गजेंद्र कुमार मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 114,780