Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोलेबिरा पहुंच अर्जुन मुंडा ने दी कई योजनाओं की सौगात

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोलेबिरा पहुंच अर्जुन मुंडा ने दी कई योजनाओं की सौगात
विज्ञापन
  • एसके बागे कॉलेज के गोल्डन जुबली में हुए शामिल

टीम एबीएन, कोलेबिरा/रांची। जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद अर्जुन मुंडा अपने दाैरे पर कोलेबिरा पहुंचे। इस दाैरान उन्हाेंने काेलेबिरा प्रखंड में अयोजित विभिन्न कार्यक्रमाें में हिस्सा लिया। जहां उन्होंने कई याेजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसी दौरान वे काेलेबिरा प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रतिष्ठित एसके बागे काॅलेज में अयोजित गाेल्डन जुबली कार्यक्रम का हिस्सा भी बने।

एसके बागे काॅलेज में अयोजित गाेल्डन जुबली कार्यक्रम में उन्होंने सबसे पहले सुशील कुमार बागे की तस्वीर पर माल्यार्पण किया, उसके दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती के मौके पर महाविद्यालय के स्मारिका का भी विमोचन किया गया, जहां महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा एक अनुरोध पत्र भी सौंपा गया। 

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने महाविद्यालय परिवार को एक बहुउद्देशीय सभागार देने की भी घोषणा की और महाविद्यालय के स्वर्णिम भविष्य की कामना की। वहीं महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा इस अवसर पर पूरे जोर-शोर से केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया गया। इस दौरान एसके बागे कॉलेज कोलेबिरा में सांसद अर्जुन मुंडा, पद्मश्री मुकुंद नायक, नंदकिशोर अग्रवाल, सुशील श्रीवास्तव, माधुरी बागे, प्रोफेसर संजय सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति संयुक्त रूप से मौजूद रहे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,916