Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

दारू : अंडर 14 जिला स्तरीय क्रिकेट टीम में पंकज का चयन, बधाइयों का तांता

दारू : अंडर 14 जिला स्तरीय क्रिकेट टीम में पंकज का चयन, बधाइयों का तांता
विज्ञापन

टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। प्रखंड क्षेत्र के पुनाई पंचायत के जरगा निवासी पूर्व बीससूत्री उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद प्रतिनिधि अजित कुमार के पुत्र पंकज कुमार का चयन अंडर 14 जिला स्तरीय क्रिकेट टीम में हुआ है। यह खिलाड़ी अपने टीम के साथ 18 दिसंबर को गोड्डा में अपना पहला मैच खेलेगा। क्रिकेट कोच रंजीत सिन्हा एवं मनोहर सिंह ने बताया कि हजारीबाग में आयोजित चयन ट्रायल में पंकज कुमार जौहर दिखा कर अपना प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का दिल जीतते हुए अंडर 14 क्रिकेट टीम में अपना स्थान पक्का किया। 

पंकज के जिला में चयन होने से प्रखंड क्षेत्र के लोगों में काफी खुशी देखी जा रही है और उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। पंकज एक बहुत प्रतिभावान खिलाड़ी है और उसने कठीन मेहनत से चयन होने में सफलता पाई है। पंकज के पिता एक जाने माने समाजजसेवी है उनका कोर्रा चौक में मोबाइल की दुकान है।बरकट्ठा विधानसभा के विधायक अमित यादव ने उसकी सफलता पर हर्ष ब्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

पुनाई पंचायत के मुखिया अनिल कुमार देव ने उसके जिला टीम में चयन होने पर बधाई देते हुए कहा कि पंकज ने पंचायत के साथ पूरे प्रखंड और जिला में अपना नाम रौशन किया है उन्हें उम्मीद है कि वह जिला से ऊपर उठकर राज्य स्तर की टीम में उनका चयन होगा। पंकज के पिता अजित कुमार ने बताया कि पुत्र के चयन होने पर गर्व महसूस हो रहा है। खेल में जितना आगे बढ़ना चाहेगा मेरा हर समय पूरा सहयोग रहेगा। उसकी उपलब्धि को लेकर बधाई देने वालों में प्रदीप यादव, राजकुमार यादव, राजेश कुमार, सावन कुमार, रंजीत कुमार सिन्हा, सुनील कुमार, दीपक देव, गोपाल देव आदि शामिल थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 6,973