Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गढ़वा : एसीबी ने रेकड़ रूम के हेड क्लर्क को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, जमीनी कागजात के लिए मांगे थे 4500 रुपये

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गढ़वा : एसीबी ने रेकड़ रूम के हेड क्लर्क को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, जमीनी कागजात के लिए मांगे थे 4500 रुपये
विज्ञापन
गढ़वा। पलामू एसीबी की टीम ने गढ़वा जिला के रेकड़ रूम के प्रधान लिपिक रविद्र पांडेय को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। एसीबी के डीएसपी ने बताया कि पलामू प्रमंडल में लगातार घूसखोरी के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। जांच के दौरान प्रधान लिपिक पर घूस लेने का आरोप सही पाया गया और उन्हें गिरफ्तार किया गया। जिला मुख्यालय के समाहरणालय परिसर में रेकड रूम स्थित है। समाहरणालय में जिला स्तर के सभी पदाधिकारी हर दिन बैठते हैं। उसी परिसर के रेकड़ रूम में उगाही का धंधा चल रहा था। रेकड़ के बिना भूमि सम्बन्धी कार्यों का संपादन करना मुश्किल होता है। हेड क्लर्क लोगों से मनमानी पैसे की उगाही कर रहे थे। खतियान का रेकड़ निकालने के एवज में हेड क्लर्क ने एक व्यक्ति से 4500 रुपये की घूस मांगी थी। व्यक्ति जब-जब कागजात के लिए रेकड़ रूम जाता था, तब-तब उससे पैसे की मांग की जाती थी। हेड क्लर्क के व्यवहार से दुखित होकर उस व्यक्ति ने एसीबी में इसकी शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने जांच कर मामले की पुष्टि की। उसके बाद हेड क्लर्क को पकड़ने की योजना बनाई गई। योजना के अनुसार रेकड़ निकलवाने वाले व्यक्ति को रेकड़ रूम में भेजा गया और वहां बैठे हेड क्लर्क को पैसे दी गई। पैसा देखते ही हेड क्लर्क खुश हो गया और चिकनी-चुपड़ी बातें करने लगा। उसी वक्त एसीबी की टीम ने उन्हें दबोच लिया। एसीबी के डीएसपी केएन राम ने बताया कि एक व्यक्ति ने रेकड़ रूम गढ़वा के हेड क्लर्क के खिलाफ रिश्वत लेने का मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए हेड क्लर्क के घूस लेने का सत्यापन किया। हेड क्लर्क घूस लेते हुए पकड़े गए।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,565