Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गढ़वा : लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार, कई सामान बरामद

गढ़वा : लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार, कई सामान बरामद
विज्ञापन
  • भारत फाइनेंस की महिला कर्मी से हुआ था लूटकांड

टीम एबीएन, गढ़वा/ रांची। रमना थाना पुलिस ने पिछले दिनों प्रखंड के टंडवा मे भारत फाइनेंस के महिला कर्मी से हुए लूटकांड का खुलासा कर लिया गया है, जिसमें थाना क्षेत्र के टंडवा निवासी महेंद्र प्रसाद गुप्ता गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से लूटकांड को अंजाम देने में उपयोग किए गए बिना नंबर प्लेट की काला रंग के हीरो स्पलेंडर मोटरसाइकिल के साथ हेलमेट, काला रंग का गमछा और पीड़िता से लूटा गया बैग के साथ कागजात बरामद किये गये हैं। 
 

भारत फाइनेंस की महिला कर्मी से लूटा था बैग 
आज यानी शनिवार को श्री बंशीधर नगर के एसडीपीओ प्रमोद कुमार केसरी ने रमना थाना परिसर में प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से बताया कि पिछले दिनों टंडवा में घटी लूट की घटना में पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा के निर्देश के आलोक में टीम बनाकर घटना का उदभेदन किया गया। डीएसपी केशरी ने बताया कि 28 नवंबर के दोपहर भारत फाइनेंस कंपनी के एसएम प्रभा कुमारी सेंटर से समूह का पैसा कलेक्शन कर अपने स्कूटी से बंशीधर नगर स्थित मेन ब्रांच जमा कराने जा रही थी, इसी क्रम में  टंडवा निवासी शिव भुइयां के घर के समीप मोटरसाइकिल से पहुंचे 2 युवकों द्वारा प्रभा कुमारी को स्कूटी से धक्का देकर गिराते हुए बैग लूट कर भाग गए थे। 
 

कई सामान बरामद 
बैग में एक लाख 61 हजार 993 रुपए नगद के साथ, टैब, बायोमैट्रिक मशीन और कागजात शामिल था। उन्होंने बताया कि तकनीकी साक्ष्य के आधार पर शुक्रवार के शाम महेंद्र को उसके घर गिरफ्तार किया गया। उसके निशानदेही पर घटना में उपयोग किए गए सामग्री को भी बरामद किया गया है। मामले में गिरफ्तार महेन्द्र ने गुनाह कबूल किया है। 
 

अन्य अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापोमारी 
एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले में शामिल एक अन्य अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। छापेमारी टीम में थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा, पुअनी विवेक कुमार पंडित के साथ रमना थाना पुलिस के जवान शामिल थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 6,109