टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में आपसी विवाद में चाकूबाजी की घटना हुई। इस चाकूबाजी में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी। जिसके बाद मृतक के परिवारवालों ने विरोधियों के घर को आग के हवाले कर दिया। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद हिंदपीढ़ी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।