Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

फीफा वर्ल्ड कप : फुटबॉल के महाकुंभ के समापन को तैयार है लुसैल स्टेडियम

फीफा वर्ल्ड कप : फुटबॉल के महाकुंभ के समापन को तैयार है लुसैल स्टेडियम
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। दोहा का लुसैल स्टेडियम फुटबॉल के महाकुंभ के समापन के लिए तैयार है। फीफा विश्व कप-2022 का फाइनल मुकाबला रविवार को यहां खेला जायेगा। इससे पहले लुसैल विश्व कप की क्लोजिंग सेरेमनी का साक्षी बनेगा। इस समारोह में शकीरा, नोरा फतेही समेत तमाम प्रसिद्ध कलाकार शिरकत करेंगे। यह यादगार सामारोह होगा। इसके बाद अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच टूर्नामेंट का आखिरी मैच (फाइनल मुकाबला) खेला जायेगा। 

क्लोजिंग सेरेमनी भारतीय समयानुसार 6ः30 बजे शुरू होगी। लुसैल कतर का सबसे बड़ा फुटबॉल स्टेडियम है। इसकी दर्शक क्षमता 80,000 है। संयोग से 18 दिसंबर को कतर का राष्ट्रीय दिवस भी है। समापन समारोह में नाइजीरियाई-अमेरिकी संगीतकार डेविडो भी सुर्खियां बटोरेंगे। इस साल के विश्व कप साउंडट्रैक में प्रदर्शित गीतों में से एक हय्या हय्या (बेटर टुगेदर) का प्रदर्शन होगा। 

भारतीय कलाकार और सिंगर नोरा फतेही इस समारोह में हिंदी में गीत प्रस्तुत कर सकती है। पॉप सितारे शकीरा और जेनिफर लोपेज एक संगीत वीडियो में दिखाई देंगे। भारत में इसकी लाइव स्ट्रीमिंग वूट (वीओओट) और जियो सिनेमाज (जेआईओ सीआईएनईएमएएस) पर होगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.