टीम एबीएन, रांची। झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने दामोदर घाटी निगम, डीवीसी को 203.9 करोड़ के बकाये राशि का भुगतान कर दिया है। यह राशि डीवीसी के खाते में जेबीवीएनएल की तरफ से ट्रांसफर कर दी गयी है। डीवीसी का चालू बकाया बिल करीब 600 करोड़ रुपये है।
डीवीसी की ओर से झारखंड के सात जिलों में दी जानेवाली बिजली सेंट्रल पुल के अधीन आता है। केंद्र सरकार के नये पोर्टल और नये नियम के कारण जब तक पूरा बकाया क्लियर नहीं हो जाता है, बकाया क्लियर करने से आर्थिक बोझ कुछ कम हुआ है। बुधवार को कैबिनेट में 750 करोड़ रुपये पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन से सरकार की गारंटी पर लोन लेने के प्रस्ताव पर मंजूरी मिल चुकी है।