Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

20 दिसंबर को विधानसभा घेरेंगे दिव्यांगजन

20 दिसंबर को विधानसभा घेरेंगे दिव्यांगजन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड दिव्यांग आंदोलन संघ ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हम सरकार के समक्ष अपनी एक की सूत्री मांगों को रखते हैं और विगत 19 दिनों से झारखंड के समस्त दिव्यांगजन राजभवन के समक्ष दिन-रात धरने पर बैठे हुए हैं। मगर सरकार के तरफ से कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई न ही किसी तरह का सूट लिया गया। 

आज के प्रेस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य यह है कि सरकार या तो हमारे साथ शीतकालीन सत्र से पहले वार्ता करें, नहीं तो फिर हम समस्त दिव्यांगजन 20 दिसंबर को विधानसभा का घेराव करेंगे क्योंकि जब सरकार शांतिपूर्वक चल रहे धरनास्थल में दिव्यांग जनों को सुनने नहीं पहुंची तो अब दिव्यांगजन ही खुद उठकर के सरकार के लोकतंत्र की उस मंदिर में जाकर (जिसे विधानसभा कहा जाता है) वहां पर अपने हक अधिकार को लेकर झारखंड की सरकार बल्कि 21 सूत्री मांगों को 81 विधानसभा के प्रतिनिधि से मांग करेंगे। क्योंकि जब-जब चुनाव का पर्व आता है तो यही प्रतिनिधि दिव्यांग जनों का वोट लेने आते हैं। 

आज वोट का हिसाब लेने दिव्यांगजन विधानसभा पहुंचेंगे। क्योंकि हमारी मांगें वह नहीं है जो पूरी नहीं की जा सकती है बल्कि पहले से केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों में है। मगर उससे यह सरकार इंप्लीमेंट नहीं पा रही है। 12,00,000 दिव्यांगों के साथ छलावा अच्छा नहीं है। इसलिए दिव्यांग जनों ने तय किया है कि आज के प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सरकार पर मौका दिया जाये। जब सरकार सत्र से पहले हमारी मांगों को पूरा करती है तो ठीक है वरना रोड पर आकर के विधानसभा का घेराव करेंगे और समाज को बताएंगे कि यह सरकार कितनी नीर दर्द है। कितनी सख्त दिल है जो असहाय बेबश लोगों के साथ इंसाफ करने से बच रही है। इसलिए आज का प्रेस कॉन्फ्रेंस खासतौर पर सरकार के समक्ष आप मीडिया बंधुओं के द्वारा रखने का कार्य हम कर रहे हैं। सरकार अगर हमारे हक अधिकार को समझती है। हमारी मांगों पर विचार करे। हमें धर्म से उठाने का काम करे और अपने अच्छा होने और झारखंड का प्रतिनिधित्व करने का सच्चा सबूत पेश करे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 8,884