टीम एबीएन, रांची। बिरसा कृषि विवि (बीएयू) एनएसएस कोषांग एवं हार्टफुलनेश संस्था के तत्वावधान में 15 दिसंबर से तीन दिवसीय स्टार्टअप कार्यक्रम शुरू हो गया है। कृषि संकाय के आरएसी ऑडिटोरियम में आयोजित यह कार्यक्रम अपराह्न तीन से शाम छह बजे तक चलेगा। इसमें 10 कॉलेजों के एनएसएस कैडेट्स हिस्सा लेंगे। यह जानकारी डॉ बीके झा ने दी।