Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 31
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : खड़ी ट्रेन की बोगी में लगी आग, कई डब्बे खाक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : खड़ी ट्रेन की बोगी में लगी आग, कई डब्बे खाक
विज्ञापन

टीम एबीएन, धनबाद/रांची। जिले के झरिया इलाके के पाथरडीह रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़ी एक सवारी ट्रेन में अचानक आग लग गई। बोगियां धू-धूकर जलने लगी कुछ ही देर में ट्रेन की बोगी जलकर खाक हो गई। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। रेलवे अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं।

जानकारी के अनुसार स्टेशन के यार्ड में यह ट्रेन कई महीनों से खड़ी थी। जिस ट्रेन की लगभग सभी बोगी में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। आग लगने के बाद स्टेशन पर सभी रेलवे अधिकारी मूकदर्शक बनकर देखते रह गये। अग्निशमन विभाग भी मौके पर नहीं पहुंची। ट्रेन जलकर खाक हो गई। सूत्रों के अनुसार ट्रेन विगत कई महीनों से यार्ड में खड़ी थी और आग लगने की घटना असामाजिक तत्वों की करतूत हो सकती है।

फिलहाल इस पूरे मामले में कोई भी रेलवे अधिकारी कुछ भी कहने से परहेज कर रहे हैं और ना ही कोई बड़े अधिकारी इस घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे हैं। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

विज्ञापन