टीम एबीएन, कोडरमा। तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत महतो अहरा के समीप गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे सड़क दुर्घटना में पीसीआर हवलदार गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार हवलदार बनवारी रजक अपने मोटरसाइकिल से तिलैया से चंदवारा की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में माहतो अहरा के समीप के ट्रक की चपेट में आ गये। जिसमें उक्त वो गंभीर रूप से घायल हो गये।
घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से तिलैया व चंदवारा पुलिस ने घायल हवलदार को सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव सदर अस्पताल पहुंचकर घायल हवलदार का हालचाल जाना।