- किसान अपना धान उचित मूल्य पर पैक्स में बेचें : प्रखंड सह जिला प्रमुख संघ अध्यक्ष संतोष मंडल
टीम एबीएन, टाटीझरिया। टाटीझरिया प्रखंड के खैरा पंचायत के धान क्रय केंद्र का उद्घाटन प्रमुख संतोष मंडल, जिप सदस्य रामप्रसाद, खैरा पंचायत की मुखिया कुमारी माधुरी, महेश अग्रवाल, उपेंद्र कुमार पाण्डेय, दशरथ नारायण सिंह, सोबरन महतो, अध्यक्ष राजेश रंजन ने किया।
प्रमुख संतोष मंडल ने कहा कि सरकार किसानों को अधिक मुनाफा देने के उद्देश्य पैक्सों के माध्यम से धान खरीद कर रही है। किसान अपना धान को बिचौलियों के हाथ औने पौने दाम में ना बेचकर पैक्स के माध्यम से बेचे ताकि किसानों को अधिक लाभ मिले। पैक्स में धान बेचने वाले किसानों को 2040 रुपये समर्थन मूल्य एवं 10 रुपये बोनस मिलाकर कुल ₹2050 रुपये प्रति क्विंटल के दर से भुगतान किया जायेगा।
पैक्स अध्यक्ष राजेश रंजन ने कहा कि धान बेचने वाले किसान जिनका रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है वह जमीन का रसीद आधार कार्ड बैंक पासबुक की छाया प्रति एवं दो फोटो और प्रपत्र साथ भरकर अंचल कार्यालय में जमा करें रजिस्ट्रेशन के बाद उनके मोबाइल में मैसेज आयेगा। निबन्ध के बाद ही किसान धान बेच सकते हैं।
मौके पर अर्जुन महतो, विजय महतो, प्रमोद सिंह, सुरेश प्रसाद, श्यामलाल प्रसाद, राजु प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, सीताराम कुशवाहा, विनय कुमार, राकेश रंजन, हेमा देवी, वैजनाथ महतो, राजकिशोर प्रसाद, मिथलेश प्रसाद, उमेश कुमार, प्रमेश्वर यादव, रजनीकांत चौधरी, मीरा देवी, कैलाश देवी, वीणा देवी समेत अन्य किसान उपस्थित थे।