Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

विष्णुगढ़ : समाजसेवा की सर्वविदित पहचान हैं राजू श्रीवास्तव

विष्णुगढ़ : समाजसेवा की सर्वविदित पहचान हैं राजू श्रीवास्तव
विज्ञापन

टीम एबीएन, विष्णुगढ़। जन सरोकार के मुद्दे पर आवाज बुलंद करने वालों में प्रखंड और आसपास के क्षेत्र में राजू श्रीवास्तव की भूमिका किसी से छुपी नहीं है। चाहे किसी पार्टी में हो या पार्टी से बाहर, हमेशा जन मुद्दों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले के रूप में जाने जाते हैं। आम जनता के हितों की रक्षा के लिए सरकारी क्रियाकलाप के खिलाफ हो या सड़कों पर बने गड्ढे की बात। 

इसी क्रम में गुरुवार को भी एक मामले पर सरकार के मंत्री को खत लिखा, जिसमें वर्षों से मनरेगा योजना अंतर्गत बंद पड़े मिट्टी मोरम और ग्रेड वन सड़क के कार्य को शुरु करने की मांग  झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री से किया। कहा कि मनरेगा के तहत अन्य प्रकार के मिट्टी मोरम का कार्य किया जाता है, लेकिन मिट्टी मोरम ग्रेड 1 का काम नहीं होता है, लिहाजा प्रखंड मनरेगा कार्यालय के बाहर कैलेंडर जारी के हिसाब से दीवार लेखन में मिट्टी मोरम का काम का जिक्र किया गया है। कहा कि पिछले 5 वर्षों से मिट्टी मोरम के कार्य बंद होने से प्रखंड क्षेत्र के कई सड़कें दम तोड़ रही है लोगों का आवागमन परेशानी भरा गुजर रहा है। कार्य बंद होने के कारण मिट्टी मोरम के कार्य के लिए भौउचर भी उपलब्ध नहीं है लिहाजा अन्य विभाग से भी मिट्टी मोरम के कार्य अधर में है। 

श्री श्रीवास्तव द्वारा जन सरोकार से जुड़े एक अन्य मामले को ले हजारीबाग उपायुक्त को अवगत कराया है। मामला बिष्णुगढ़ प्रखंड कार्यालय से सटे पूर्व में सीआरपीएफ कैंप रहे जर्जर अवस्था में अवस्थित भवन का जीर्णोद्धार कर प्रखंड क्षेत्र के लोगों के लिए सामूहिक विवाह भवन बनाने की मांग की है। राजू श्रीवास्तव ने कहा कि मामले पर उपायुक्त गंभीर है और उम्मीद है कि लोगों को जीर्ण अवस्था में पड़े भवन का कायाकल्प होगा और विवाह पार्टी जैसे अन्य कार्यों के लिए लोगों को उपलब्ध कराया जायेगा। विदित हो कि वर्षों पूर्व राजू श्रीवास्तव द्वारा जन वितरण प्रणाली में गेहूं मुहैया करवाने आवाज बुलंद किया था, जिसके प्रतिफल आज गांव में डीलरों द्वारा गेहूं दिया जा रहा है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,715