Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

अवैध खनन को बढ़ावा देने में रेलवे और उसके अधिकारी हैं संलिप्त : हेमन्त सोरेन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अवैध खनन को बढ़ावा देने में रेलवे और उसके अधिकारी हैं संलिप्त : हेमन्त सोरेन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिख कर आरोप लगाया है कि राज्य के साहिबगंज समेत अन्य जिलों में अवैध खनन को बढ़ावा देने में रेलवे और उसके अधिकारियों की संलिप्तता प्रतीत होती है। उन्होंने बुधवार को आरोप लगाया कि षड्यंत्र के तहत रेलवे द्वारा झारखण्ड राज्य के जेआइएमएमएस पोर्टल से अपने एफआईओएस का एकीकरण नहीं किया जा रहा है और बगैर चालान अथवा फर्जी चालान के आधार पर अवैध रूप से खनिज संपदा का रेल मार्ग से परिवहन किया जा रहा है।

झारखंड सरकार के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री ने वैष्णव को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि ऐसी परिस्थिति में राज्य सरकार द्वारा अवैध खनन एवं इसके परिवहन में रेलवे अधिकारियों की संलिप्तता एवं अन्य सभी संबंधित बिन्दुओं की जांच हेतु एक उच्च स्तरीय जांच समिति के गठन का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि वह इस जांच में रेलवे के अधिकारियों से पूरा सहयोग करने का निर्देश दें।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,143