Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची में रणजी मैच खेल रहे हैं ईशान किशन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची में रणजी मैच खेल रहे हैं ईशान किशन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए विश्व के सबसे तेज दोहरा शतक का रिकॉर्ड बनाने वाले झारखंड के खिलाड़ी और भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य ईशान किशन इन दिनों रांची में है। रांची के जेएससीए स्टेडियम में केरल के साथ आयोजित रणजी मैच खेल रहे हैं। इस दौरान क्रिकेटर ईशान किशन ने बांग्लादेश में डबल सेंचुरी के एक्सपीरियंस को शेयर किया।

इसके अलावा उन्होंने बिहार और झारखंड के लाल होने के सवाल को लेकर कहा कि मैं दोनों ही राज्यों का लाल हूं। सबसे पहले मैं देश का लाल हूं। बिहार मेरी जन्मभूमि है। मेरे परिवार के लोग जहां रहते हैं। वहीं क्रिकेट की बात करूं तो झारखंड मेरे लिए क्रिकेट की कर्म स्थली है, जहां मैंने काफी कुछ सीखा है और काफी कुछ पाया है। इस दौरान उन्होंने युवा क्रिकेटरों को भी कई संदेश दिये।
दअरसल, ईशान किशन टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रिंग रोड सिमलिया स्थित फार्म हाउस के नजदीक इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के क्षेत्र में आगे बढ़ने के उद्देश्य से एक प्रोजेक्ट निर्माण में लगे हैं। शगुन ईशान इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ वह इस प्रोजेक्ट को तैयार कर रहे हैं। इस भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान उनके स्थानीय दोस्तों के साथ-साथ कई गणमान्य और परिवार के सदस्य भी शामिल हुए।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,545