Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

बरकट्ठा : शौर्य यात्रा में शामिल हुए सैकड़ों लोग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बरकट्ठा : शौर्य यात्रा में शामिल हुए सैकड़ों लोग
विज्ञापन

टीम एबीएन, बरकट्ठा (हजारीबाग)। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल बरकट्ठा प्रखंड इकाई ने बुधवार को भव्य शौर्य यात्रा निकाली। यात्रा का शुभारंभ बाजार रोड स्थित बुढ़िया माता मंदिर परिसर से बड़े ही धूमधाम से हुआ। यात्रा में शामिल सनातन धर्मावलंबियों ने हाथ में बैनर, भगवा ध्वज और लाठी लेकर चल रहे थे। 

इस क्रम में जय श्रीराम, हर हर महादेव, वीर बजरंगी नारों के साथ बाजार रोड, जीटी रोड, बरकट्ठा थाना, ब्लॉक मोड़, डाकडीह का भ्रमण करते हुए पुन: बुढ़िया माता मंदिर परिसर में समापन किया गया। शौर्य यात्रा में प्रखंड के कई समाजसेवी, सनातन धर्म प्रेमी और रामभक्त शामिल हुए। शौर्य यात्रा में भाजपा किसान मोर्चा के नेता सुरेंद्र मोदी, पूर्व मुखिया बसंत साव, संजय यादव, सत्यम भारती, धीरज गुप्ता, विक्की गुप्ता, प्रकाश चौधरी, सुजीत कुमार, सुरेश पांडेय, श्यामकिशोर पांडेय, कुलदीप पांडेय, सुजल राज, सुजीत मोदी, राज गुप्ता, राजेन्द्र यादव, दीपक राणा, युवराज अग्रहरि समेत आदि पंचायतों के दर्जनों लोग यात्रा में शामिल हुए।

विज्ञापन