टीम एबीएन, विष्णुगढ़। देवघर से रांची जाने के क्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता सह राज्य मंत्री विनोद पाण्डेय एवं फागू बेसरा बिष्णुगढ़ प्रखंड में जिलाध्यक्ष शंभुलाल यादव की अगुवाई में झामुमो के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत समारोह विष्णुगढ़ के सात मील चौक में किया गया।
मौके पर शंभुलाल यादव, केंद्रीय सदस्य टेकोचंद महतो, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष गिरजा साव, उपाध्यक्ष कपिलदेव चौधरी, यशोदा देवी, महताब हुसैन, संजय प्रजापति, सुनील पांडेय, तूफानी अंसारी, अजय साव, विष्णुधारी यादव, मो अख्तर, अनिल पटेल, अनंतल महतो, राजू यादव, राजू श्रीवास्तव, सुनील सिंह, सुनील पांडे समेत दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।