टीम एबीएन, बिष्णुगढ़। प्रखंड के अलपिटो पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय चौथा में स्कूली छात्र छात्राओं के बीच पोशाक वितरण किया गया। बच्चों के बीच वितरण में जिला परिषद सदस्य शेख तैयब प्रमुख रूप से उपस्थित थे। अपने बच्चों से कहा कि किसी भी संस्थान का ड्रेस कोड की अनिवार्यता होती है। ड्रेस के माध्यम से हीं संबंधित संस्थान के होने का पता चलता है।
विद्यालय महाविद्यालय हो या किसी व्यवसायिक संस्थान, बच्चे प्रतिदिन ड्रेस नहीं आये बच्चों से अपील की गयी। मौके पर विद्यालय के शिक्षक सतीश कुमार, प्रमद मिश्रा, अजय यादव, संजय कुमार दीपक मुंडा, स्वाति देवी के अलावे जानकी शर्मा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य महेश यादव, सीताराम यादव के अलावे शिक्षक व बच्चे उपस्थित थे।