टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। बीते रात मंगलवार को चनारो के एक पोड़ा फैक्ट्री में छापेमारी की गई। इस क्रम में एक लोड ट्रक, बाइक, स्कूटी समेत तीन हाईवा स्टीम कोयले को बरामद किया गया। यह कार्रवाई हजारीबाग उपायुक्त के निर्देश पर चुरचू सीओ शशिभूषण सिंह टास्क फोर्स टीम को गठन कर छापेमारी की गई।
इस क्रम एक ट्रक नंबर एनएल 01के 5835 को जब्त किया गया। जिस पर लगभग 25 टन अवैध स्टीम कोयला लदा है। उक्त जब्त ट्रक को चरही पुलिस के सुपुर्द किया गया। जबकि तीन हाईवा कोयले को तापीन साउथ कोलियरी के प्रबंधन को जिम्मेनामे पर सौंप दिया गया। सीओ श्री सिंह से पूछे जाने पर बताया कि खनिज संपदा की तस्करी पर अंकुश लगाने को लेकर अभियान चलाई गई है। पूरे अंचल क्षेत्र में अवैध कार्यों पर रोक लगाई जायेगी। आगे कहा कि धंधे बाजों ट्रक मालिक को चिन्हित किया गया है। जिस पर कागजी कार्रवाई उपायुक्त कार्यालय के माध्यम से की जा रही है। वर्तमान में प्रशासन ने उक्त पोडा फैक्ट्री को सील कर दिया है।