Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

टाटीझरिया : बाबा बालक नाथ मंदिर में लगा रोजगार मेला

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
टाटीझरिया : बाबा बालक नाथ मंदिर में लगा रोजगार मेला
विज्ञापन

टीम एबीएन, टाटीझरिया (संदीप पांडेय)। पंडित दीन दयाल उपाध्याय  ग्रामीण कौशल योजना के तहत बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर टाटीझरिया में 14 दिसंबर बुधवार को प्रखंड स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। मंच संचालन जेएसलपीएस बीपीएम सुनील राणा  के द्वारा किया गया। जिसमें 18-35 वर्ष के बेरोजगार महिला पुरुषों को पीआईए के द्वारा पंजीकरण किया गया। रोजगार मेला में 9 कंपनियों ने स्टॉल लगाये थे, जहां कुल 324 बेरोजगार युवक युवतियों का पंजीकरण करवाया गया। जिन्हें नि:शुल्क आवासीय प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षित कर रोजगार उपलब्ध करवाया जायेग। 

मौके पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख संतोष मंडल, उप प्रमुख रवि कुमार वर्णवाल, 20 सूत्री अध्यक्ष रवि कुमार सिंह, जेएसएलपीएस से जिला प्रबंधक  शिव कुमार रमन, बीपीएम सुनील राणा, सामुदायिक समन्वयक विजय कुमार, रवि कुमार, धर्मवीर कुमार साव, समूह एडमिन शिवेश पांडेय बीपीओ अरुण  पासवान, जोधी यादव, महेश अग्रवाल, एनसीपी प्रखंड अध्यक्ष संदीप पांडेय, लालमोहन महतो, जिला शिक्षा सांसद प्रतिनिधि मिथलेश कुमार पाठक, टाटीझरिया पंचायत के मुखिया सुरेश यादव, धरमपुर मुखिया कांति देवी, बेडम मुखिया सुमित्रा देवी, डूमर मुखिया ममता देवी, डहरभंगा पंचायत पंचायत की मुखिया  रेखा देवी, महिला समूह अध्यक्ष (सीएलएफ) किरण देवी इब्राहिम अंसारी समेत अन्य कई लोग मौजूद थे।

विज्ञापन