Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 12
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

चक्रधरपुर : कमलदेव गिरी हत्याकांड की सीबीआई जांच और नार्को टेस्ट को लेकर दिनभर हंगामा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
चक्रधरपुर : कमलदेव गिरी हत्याकांड की सीबीआई जांच और नार्को टेस्ट को लेकर दिनभर हंगामा
विज्ञापन

टीम एबीएन, चक्रधरपुर/ रांची। हिंदूवादी नेता कमलदेव गिरी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर मंगलवार को चक्रधरपुर शहर बंद रहा। सभी दुकानें प्रतिष्ठान सुबह से ही बंद रही और सड़कें सुनी रही। इसी बीच स्वर्गीय कमलदेव गिरी के परिजन और समर्थकों ने शहर में रैली निकालकर सीबीआई जांच और आरोपियों के नार्को टेस्ट की मांग कर रैली निकाली। इस दौरान लोगों ने हेमंत सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।

समर्थकों ने थाने का किया घेराव
यह रैली सीधे चक्रधरपुर थाने पहुंची और जुलूस में शामिल लोगों ने चक्रधरपुर थाने का घेराव कर दिया। तकरीबन 7 घंटे तक कमलदेव के परिजन और समर्थक चक्रधरपुर थाने के गेट को जाम कर बैठे रहे। देर शाम को चाईबासा मुख्यालय डीएसपी सुधीर कुमार चक्रधरपुर थाना पहुंचे और यह आश्वासन दिया कि एक हफ्ते के अंदर नार्को टेस्ट समेत सभी तरह के सबूत इकट्ठा कर कमलदेव गिरी हत्याकांड के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।

एक महीने पहले हुई थी नेता कमलदेव की हत्या 
वहीं मनोहरपुर के पूर्व विधायक सह भाजपा नेता गुरुचरण नायक ने भी आश्वासन दिया कि न्यायालय से सीबीआई जांच का रास्ता भी निकल जायेगा। इन आश्वासन के बाद देर शाम को चक्रधरपुर थाना का घेराव समाप्त कर कमलदेव के परिजन और समर्थक अपने-अपने घर लौट गये। जानकारी के लिए बता दें कि एक महीने पहले हिंदूवादी नेता कमलदेव की बम और गोली मारकर चक्रधरपुर के भारत भवन चौक में हत्या कर दी गयी थी।
इस मामले में बतौर पुलिस मुख्य आरोपी सतीश प्रधान सहित 9 लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस की जांच अभी भी जारी है और इस हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। लेकिन परिवार का कहना है कि पुलिस सभी आरोपियों को नहीं पकड़ रही है, जबकि इस हत्याकांड में सत्ता पक्ष के बड़े नेता का षडयंत्र है।

विज्ञापन