Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी बने झारखंड जदयू के नये प्रभारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी बने झारखंड जदयू के नये प्रभारी
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड जदयू में बड़ा परिवर्तन किया गया है। झारखंड जदयू के नये प्रभारी के रूप में बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी को नियुक्त किया गया है। जदयू के राष्ट्राध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने इस बाबत अधिसूचना जारी की है। इसके तहत जनता दल यूनाइटेड के झारखंड इकाई के नए प्रभारी बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी होंगे। 

वहीं झारखंड के पूर्व प्रभारी श्रवण कुमार को उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है। अशोक चौधरी वर्ष 2015 में जनता दल यूनाइटेड में शामिल हुए थे और नीतीश कुमार के काफी करीबी माने जाते हैं। राजनीतिक इतिहास देखें तो अशोक चौधरी ने कांग्रेस को बिहार में दोबारा लाने का काम किया था। उनकी ही नेतृत्व में 2015 के चुनाव में कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन किया था, लेकिन पार्टी में अंतर्कलह की वजह से उन्होंने अपना राजनीतिक घर बदल लिया था और तबसे जनता दल यूनाइटेड में बतौर विधान पार्षद और मंत्री के रूप में काम कर रहे हैं। अशोक चौधरी के पिता महावीर चौधरी भी बड़े राजनेता रहे हैं। इस लिहाज से अशोक चौधरी का राजनीतिक इतिहास भी काफी पुराना है।

विज्ञापन