Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोहरदगा : सेन्हा में लगा कराटे का विशेष शिविर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा : सेन्हा में लगा कराटे का विशेष शिविर
विज्ञापन

टीम एबीएन, लोहरदगा। एसएस स्पोर्टस कराटे एसोसिएशन एवं शोतोकान स्कूल कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में ग्लोबल डिस्कभरी पब्लिक स्कूल कल्हेपाट में लोहरदगा की महिला कराटे प्रशिक्षिका सेंसाई सुर्यावती देवी (ब्लैक बेल्ट 3 री डॉन कराटे इंडिया ऑर्गनाइजेशन, WKF ) के द्वारा एक दिवसीय विशेष कराटे प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों को बेसिक टेक्नीक, जुकी (पंच), उके (ब्लॉक और गेरी (किक) का प्रशिक्षण दिया गया।

मौके पर विद्यालय के डॉयरेक्टर  सुरेन्दर भगत ने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास के लिए कराटे का प्रशिक्षण आवश्यक है,10 दिसंबर को विद्यालय में वार्षिक उत्सव मनाया गया था जिसमें बच्चों ने कराटे का  शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में अनिवार्य विषय के रुप में कराटे का प्रशिक्षण नियमित होगा। एसएस स्पोर्टस कराटे एसोसिएशन के मुख्य कराटे प्रशिक्षक सह डॉयरेक्टर रेंसी श्रवण साहु (ब्लैक बेल्ट 6वीं डॉन जापान) ने कहा कि बच्चों को प्रशिक्षित करने के बाद बच्चों को जिला  स्तरीय, राज्य स्तरीय, राष्ट्रीय स्तरीय के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय लेबल पर भी खेलने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 87,529