Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोहरदगा : राष्ट्रीय हस्त शिल्प मेला हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट का शुभारम्भ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा : राष्ट्रीय हस्त शिल्प मेला हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट का शुभारम्भ
विज्ञापन

टीम एबीएन, लोहरदगा। राष्ट्रीय हस्त शिल्प मेला हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट का मंगलवार को शुभारम्भ हो गया। 13 से 25 दिसम्बर तक हस्तशिल्प मेला नगर का रौनक बढ़ायेगी। मेले का आयोजन न्यू रोड पवारगंज के समीप किया गया है। मेले का उदघाटन मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने किया।

राष्ट्रीय हस्त शिल्प मेला में भारत वर्ष के  15 से ज्यादा राज्यों के हस्त शिल्पकारों द्वारा 45 से ज्यादा स्टॉल सजाए गए हैं। जिसमें उत्तर प्रदेश मेरठ के खादी के कपड़े, पानीपत का पर्दा, किचन वेयर, कोलकाता हैंडलूम के कपड़े, बनारसी साड़ी, भागलपुर सूट ,ड्रेस, मैटेरियल राजस्थानी अचार, उत्तर प्रदेश भदोई का कारपेट, डॉर्मेट, कालीन,  लेडीज पर्स, लुधियाना कॉटन सॉक्स, ज्वाला खादी ग्रामो उद्योग क़ी दवाईयां, खुर्जा क़ी क्रॉकरी, ब्रांडेड पेंट- सर्ट बॉम्बे बाजार क़ी लेडीज चप्पल, फिरोजाबाद कांच क़ी चूड़ियाँ, जयपुर माउथ फ्रेशनर बच्चों के लिए अनेक प्रकार के खिलोने महिलाओ के लिए सौन्दर्य प्रशाधान के सामान आदि घरेलु उपयोग में आने वाले सामानो क़ी खरीदारी एक ही छत के नीचे कर सकेंगे। समिति के निदेश हितेश कुमार पाठक ने बताया कि मेला प्रातः 11 बजे से रात्रि 09 बजे तक खुला रहेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 87,439