Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोहरदगा : देवी मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान, भंडारे में उमड़ी श्रधालुओं की भीड़

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा : देवी मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान, भंडारे में उमड़ी श्रधालुओं की भीड़
विज्ञापन

टीम एबीएन, लोहरदगा। पावरगंज चौक स्थित देवी मंदिर में मंगलवार को विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। बताते चलें कि नव युवक संघ देवी मंदिर में बन रहे माता के  दरबार का काम पूर्ण होने पर धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया था। मौके पर पुरोहित वीरेंद्र पाठक, आलोक पाठक एवम जादव राय ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराये।

मौके पर रुद्र पाठ चंडी पाठ, माता का विराजमान नए दरबार में, भव्य भंडार व शाम में हनुमान चालीसा का पाठ और महिला मंडल ने भजन कीर्तन किया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मौके पर समिति के अनूप साहू, श्याम वर्मा, विशाल वर्मा, पंकज वर्मा, पिंकू वर्मा, रवि वर्मा, अमित वर्मा, अनिल, सुनील, प्रज्वल, छोटू, पियूष, मोना, स्वेत, रित्विज उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 87,389