Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बड़कागांव : सहकारिता विभाग ने लगाया एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बड़कागांव : सहकारिता विभाग ने लगाया एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर
विज्ञापन

टीम एबीएन, बड़कागांव। प्रखंड के सभागार में जिला सहकारिता विभाग ने एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया। जिसमें प्रखंड कृषि पदाधिकारी, आत्मा प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, पौधा संरक्षण केंद्र प्रभारी सहित प्रखंड मे संचालित पैक्स के अध्यक्ष ने भाग लिया। प्रखंड कृषि पदाधिकारि रवि रंजन ने कहा कि पैक्स भी आधुनिक खेती के विस्तार मे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, इसके लिए आपको आगे आने की जरूरत है स्थानीय स्तर पर किसान भाई को पुराने परंपरागत कृषि पद्धति से ऊपर उठकर आधुनिक तरीके से कृषि कार्य करें ताकि पैदावार बढ़े और किसान भाई की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।

उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में धान की कटाई हार्वेस्टर से होती है उससे जो अवशेष पराली बचता है उसे जलाना नहीं है। इससे उर्वरा शक्ति मिट्टी की कमजोर होती है। किसान उसे खाद के रूप में उपयोग कर सकते हैं। उससे मिट्टी में पोषक तत्व उपलब्ध होगा। उन्होंने जलवायु परिवर्तन पर परिवर्तन के अनुसार खेती करने की किसानों को सलाह दी। आत्मा बिटीम धर्मेंद्र कुमार ने कृषि विभाग द्वारा संचालित योजना की जानकारी दी। राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना जिसके तहत सुखाड़ प्रभावित किसान को मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत 3500 रुपये का भुगतान होने वाला है, योजना की जानकारी दी। इसके अलाव कृषक पाठशाला के उद्देश्य, नि:शुल्क मृदा परीक्षण, मृदा संकलन की विधि सहित कई योजना की जानकारी दी। मौके पर पैक्स अध्यक्ष खेमलाल महतो, चुरामन कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 87,215