टीम एबीएन, टाटीझरिया। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत के कई गांवों में इन दिनों 15 वीं वित्त आयोग के तहत खराब चापानल की मरम्मति कार्य इन दिनों आरंभ है। बता दें कि झरपो पंचायत में 13 दिसंबर मंगलवार को वार्ड 03 श्याम कुमार शर्मा ने कहा कि लगभग 5 चापानल मरम्मति का कार्य किया गया है जो कि पंचायत क्षेत्र के मुहल्ले में खराब हुए चापानल को भी उपयोग में लाने योग्य बनाया जाना है। चापानल मरम्मति को देख मूहल्ले वासियों ने खुशी जाहिर की।