Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

टाटीझरिया : बालक नाथ मंदिर परिसर में ग्रामीण रोजगार मेला आज

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
टाटीझरिया : बालक नाथ मंदिर परिसर में ग्रामीण रोजगार मेला आज
विज्ञापन
  • प्रयास तुम्हारा सहयोग हमारा, आओ मिलकर सवारें भविष्य अपना

टीम एबीएन, टाटीझरिया। प्रखंड के बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर में 14 दिसंबर बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय   ग्रामीण विकास विभाग के सौजन्य से रोजगार मेला का आयोजन किया जाना है। जिसमें जेएसएलपीएस के सीसी रवि रंजन, धर्मवीर साव, विजय कुमार ने कहा कि रोजगार मेला का आयोजन को लेकर प्रखण्ड के झरपो भराजो खैरा डूमर धर्मपुर डहरभंगा टाटीझरिया बेडम आठो पंचायत के विभिन्न गांवों में ऑटो के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया। 

यह रोजगार मेले में 18 से 35 वर्ष के ग्रामीण युवाओं युवतियों को तकनीकी प्रशिक्षण के लिए पीआईए से रजिस्ट्रेशन किया जायेगा एवं प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षित युवक युवतियों को रोजगार उपलब्ध करवाया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में बेरोजगार युवक युवतियां रोजगार मेले में आकर कार्यक्रम को सफल बनायें।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 87,004