Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बौद्धिक रूप से मजबूत हों आदिवासी, दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक : सीएम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बौद्धिक रूप से मजबूत हों आदिवासी, दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक : सीएम
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आदिवासी, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को बौद्धिक रूप से मजबूत होने की जरूरत है और इसका सबसे बेहतर माध्यम शिक्षा है। हेमंत सोरेन ने गुमला जिला भ्रमण कार्यक्रम के तहत सेंट पैट्रिक महागिरजा परिसर, गुमला में छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि छात्राओं से कहा कि आप खूब मन लगाकर पढ़ें। शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। 

इस मौके पर सेंट अंजेला छात्रावास की छात्राओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज से मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
वहीं मुख्यमंत्री ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी बेहतर शिक्षा के लिए सरकार सभी समुचित कदम उठा रही है। आप अगर मेडिकल, इंजीनियरिंग, लॉ जैसे क्षेत्रों में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो सरकार आपको मदद करेगी। इसके अलावा यूपीएससी, जेपीएससी, बैंकिंग, रेलवे, एसएससी, जैसी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को आर्थिक सहायता देने की योजना सरकार ने शुरू की है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,285