Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बोकारो : उपायुक्त ने किया सीएम पशुधन विकास योजना की जिला स्तरीय समिति की बैठक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बोकारो : उपायुक्त ने किया सीएम पशुधन विकास योजना की जिला स्तरीय समिति की बैठक
विज्ञापन
  • बैठक में जिला पशुपालन एवं गव्य विकास विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं के तहत प्रखंडों से प्राप्त आवेदकों की सूची को किया अनुमोदित
  • योजना के लाभुकों में सभी पंचायतों का प्रतिनिधित्व हो करें सुनिश्चित अधिकारी
  • शेष लक्ष्य प्राप्त करने को प्रखंड स्तरीय समिति की बैठक सभी प्रखंडों में 15 को करने का निर्देश

टीम एबीएन, बोकारो/ रांची। समाहरणालय स्थित सभागार में सोमवार को उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना एवं जिला गव्य विकास कार्यालय के विभिन्न योजनाओं के तहत चयनित लाभुकों की सूची के अनुमोदन को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक की। मौके पर उप विकास आयुक्त कीर्तीश्री, विधायक प्रतिनिधि बोकारो संजय त्यागी, विधायक प्रतिनिधि चंदनकियारी वीरभद्र सिंह, विधायक प्रतिनिधि बेरमो मिथिलेश तिवारी, विधायक प्रतिनिधि गोमिया दुर्गाचरण महतो, विधायक प्रतिनिधि डुमरी श्री राम पुकार महतो, जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेंद्र राज, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार मणि, डॉ अशोक कुमार समेत अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

बैठक में उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2022 -23 के लिए आवेदकों के चयन प्रक्रिया एवं राज्य स्तर से प्राप्त लक्ष्य के संबंध में पूछा। साथ ही, प्रखंड स्तरीय समिति से आवेदकों की प्राप्त अनुशंसा सूची की विस्तृत जानकारी ली। इस क्रम में जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार मणि ने बताया कि बकरा विकास योजना के तहत 75 एवं 90 फीसद अनुदान के तहत कुल लक्ष्य 449 था, जिसमें प्रखंड स्तर से 398 का अनुमोदन प्राप्त हुआ है। 

सूकर विकास योजना के तहत 75 एवं 90 फीसद अनुदान के तहत कुल लक्ष्य 72 था, जिसमें प्रखंड स्तर से 65 का अनुमोदन प्राप्त हुआ है। बैकयार्ड लेयर कुक्कट/लो इनपुट लेयर कुक्कुट योजना के तहत 75 एवं 90 फीसद अनुदान के तहत कुल लक्ष्य 35 था, जिसमें प्रखंड स्तर से 31 का अनुमोदन प्राप्त हुआ है। ब्रायलर कुक्कुट पालन योजना के तहत 75 एवं 90 फीसद अनुदान के तहत कुल लक्ष्य 82 था, जिसमें प्रखंड स्तर से 70 का अनुमोदन प्राप्त हुआ है। वहीं, बत्तख चूजा वितरण योजना के तहत 75 एवं 90 फीसद अनुदान के तहत कुल लक्ष्य 1639 था, जिसमें प्रखंड स्तर से 933 का अनुमोदन प्राप्त हुआ है।

उपायुक्त ने कमेटी के समक्ष मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, पशुपालन प्रक्षेत्र की योजनाएं (बकरा विकास योजना, सूकर विकास योजना, बैकयार्ड लेयर कुक्कट/लो इनपुट लेयर कुक्कट योजना, ब्रायलर कुक्कट विकास योजना, बतख चूजा वितरण योजना आदि के संबंध में 75 फीसद अनुदान, 90 फीसद अनुदान के साथ प्रखंडों से प्राप्त आवेदकों की सूची को सर्व सहमति से अनुमोदित किया।


साथ ही, विभिन्न योजनाओं के तहत शेष लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए आगामी 15 दिसंबर को प्रखंड स्तरीय समिति की बैठक आहूत करने को कहा। इसके लिए उन्होंने बैठक में उपस्थित जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार मणि को सभी बीडीओ को पत्र जारी कर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।


बैठक में उपायुक्त ने जिला गव्य कार्यालय द्वारा संचालित दो गाय की योजना, पांच गाय की योजना, हस्त चलित चारा मशीन, विद्युत चलीत चारा मशीन, मिलकिंग मशीन, डीप बोरिंग, काउ मैट आदि के अनुदान एवं प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली और अनुमोदन को लेकर जरूरी दिशा – निर्देश दिया। उन्होंने योजनाओं का लाभ पशुपालकों को मिले इसको लेकर अधिकारियों को होम वर्क करने का निर्देश दिया। मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी सुदीप एक्का, जेएसएलपीएस के प्रतिनिधि,  समीर कुमार सिन्हा, हरे कृष्णा आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,684