Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बड़कागांव : धान क्रय केंद्र नहीं खुलने से ओने-पौने दाम में धान बेचने को मजबूर हैं किसान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बड़कागांव : धान क्रय केंद्र नहीं खुलने से ओने-पौने दाम में धान बेचने को मजबूर हैं किसान
विज्ञापन

टीम एबीएन, बड़कागांव। बड़कागांव में धान क्रय केंद्र नही खुलने से किसान औने-पौने दाम में धान बेचने को मजबूर है।आलम यह है कि बिचौलिये बड़े-बड़े अक्षरों में धान क्रय केंद्र लिखकर किसानों के धान को औने-पौने मूल्य पर खरीदकर उनकी बेबसी का फायदा उठा रहे हैं। 

बिचौलिये साहूकार बेफिक्र होकर बिना डर भय के धान क्रय केंद्र लिखकर धान को किसानों से 14 से ₹16 प्रति किलो खरीद रहे हैं। बिचौलिये वर्ग व साहूकारों द्वारा धान ट्रकों के जरिए हजारीबाग के डेमोटाँड़ व रांची के राइस मिल में भेजने का काम किया जाता है, जिसके कारण यहां के किसान खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।
 

क्या कहना है बीसीओ का

बीसीओ राजेश कुमार ने बताया कि  प्रखंड में कुल 11 धान क्रय केंद्र खोला गया है लेकिन 15 दिसंबर से ध्यान क्रय शुरू होगी। सरकारी रेट के अनुसार अच्छे किस्म का धान ₹20. 70 पैसे प्रति किलो एवं बी ग्रेड का धान 20.50 पैसे प्रति किलो खरीद की जायेगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,143