Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गांव का विकास से ही देश का विकास : विधायक उमाशंकर अकेला

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गांव का विकास से ही देश का विकास : विधायक उमाशंकर अकेला
विज्ञापन
  • पांचमाइल में 71 लाख रुपये की लागत से बन रहे कालीकरण रोड का विधायक ने किया शिलान्यास

टीम एबीएन, बरही। प्रखंड के खोंडाहार पंचायत के कुण्डवा में जिला परिषद मद से 71 लाख रुपए की लागत से कुंडवा चोरपहरी तलहटी के नीचे से सुरेंद्र एक्का के घर होते हुए डीवीसी चेक डैम तक लगभग 1.04 किलोमीटर कालीकरण रोड का शिलान्यास विधायक उमाशंकर अकेला ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि निवेदन समिति के सभापति सह बरही विधायक उमाशंकर अकेला यादव के साथ महापौर रौशनी तिर्की, प्रमुख मनोज रजक, सांसद प्रतिनिधि गणेश यादव, जिप सदस्य मंजू देवी, कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी, विधायक प्रतिनिधि सुनील साहू, मुखिया अनिता देवी, युवा नेता मनोहर यादव, उपमुखिया रोहित यादव उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं नारियल तोड़ कर किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने बारी बारी से माला पहनाकर स्वागत किया।लोगों को संबोधित करते हुए विधायक उमाशंकर अकेला ने बताया कि गांव का विकास देश का विकास है।विधायक उमाशंकर अकेला ने केंद्र सरकार की गलत नीतियों को बताते हुए कहा कि आज देश के किसान आत्महत्या करनेबक लिए मजबूर है।उन्हें हर सबको काम और हर खेत को पानी की जरूरत है।

बताया कि यह सड़क पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्र में बनाया जाना है। इसके पहले पार्ट का ही शिलान्यास किया जा रहा है। कहा कि इस सड़क के बन जाने से इस दुर्गम क्षेत्र में रहने वाले सैकड़ो ग्रामीणों को सीधे तौर पर इसका लाभ मिलेगा और वह इस सड़क का इस्तेमाल कर काफी कम समय में बरही प्रखण्ड मुख्यालय समेत जिला मुख्यालय क्षेत्र पहुंच पाएंगे और शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार में उन्हें काफी सुगमता हो जायेगी। यह काफी दुर्गम क्षेत्र की सड़क है, इसलिए इसका निर्माण कार्य काफी गुणवत्तापूर्ण कराया जायेगा। 

महापौर रौशनी तिर्की ने कहा कि इस गांव की वह बहु है, गांव के लोगों को उनसे भी काफी उम्मीद है। कहा कि गांव के सड़क बनने से यहां के लोगों को काफी लाभ होगा। गांव के लोगों को मूलभत सुविधा से लाभान्वित होंगे। सड़क का निर्माण रवि कंस्ट्रक्शन के द्वारा कराया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान प्रमुख मनोज रजक, जीप सदस्य मंजू देवी, मुखिया अनिता देवी, उपमुखिया रोहित यादव ने सम्बोधित किया। मौके पर देवचंद यादव, रवि यादव, यमुना यादव, वार्ड सदस्य मालती देवी, परमेश्वर यादव, देवचंद यादव, राजेश उरांव, सुनील उरांव, बलदेव उरांव, गणेश मेहता, बासदेव उरांव, बसंत एक्का, जगदीश उरांव, बद्री उरांव, सोमर एक्का, नरेश लोहार, रमेश लोहार, मुन्नी देवी, कलावती देवी, लक्ष्मी देवी, अंजना देवी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,861