Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

टाटीझरिया : जानवरों में फैल रहे लंपी वायरस से बचाव को बेडमक्का में टीकाकरण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
टाटीझरिया : जानवरों में फैल रहे लंपी वायरस से बचाव को बेडमक्का में टीकाकरण
विज्ञापन

टीम एबीएन, टाटीझरिया। प्रखंड के खैरा पंचायत के बेडमक्का गांव में पशुलालन विभाग टाटीझरिया के चिकित्सक संतोष  कुमार ने 12 दिसम्बर को खैरा पंचायत मुखिया कुमारी मधु की उपस्थिति में गाय-बैल समेत करीब 100 जानवरों को लंपी वायरस से बचाव को लेकर टीकाकरण किया गया। 

खैरा पंचायत की मुखिया ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि जानवरों में तेजी से फैल रहे वायरस से बचाव को लेकर अतिशीघ्र टीकाकरण करवायें। ताकि पालतू जानवरों को भीषण महामारी संक्रमित वायरस से बचाया जा सके।

क्या कहते हैं चिकित्सक

पशुपालन चिकित्सक डॉ सन्तोष कुमार ने कहा कि लंपी वायरस के एक संक्रमण बीमारी है। जो पशुओं में त्रीव गति से फैल रहा है। इस वायरस से बचाव को लेकर संक्रमित पशुओं को अन्य स्वस्थ पशुओं में दूरी बनाये रखना अतिवाश्यक है। इसका लक्षण पशुओं के शरीर में गोल गोल गांठ जैसा होता है। मौके पर समाज सेवी सौरभ कुमार सिंह, केदार प्रसाद, उमेश प्रसाद, संकर प्रसाद, पप्पू प्रसाद, छत्रु ठाकुर, तेजो राम, धरम महतो मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,489