- शिक्षा सचिव ने प्रखंड के सरकारी स्कूलों में किया गया था औचक निरीक्षण
टीम एबीएन, कटकमसांडी। झारखंड सरकार के शिक्षा सचिव के रवि कुमार ने हजारीबाग जिले के कटकमसांडी प्रखंड बुनियादी मध्य विद्यालय लुपुंग में औचक निरीक्षण किया था। शिक्षा सचिव के रवि कुमार ने विद्यालय के मैदान में काफी बड़ी-बड़ी घास को देख भड़क गये। उन्होंने बच्चों से पूछा कि शौच के लिए कहां जाते हो, तो बच्चों ने जवाब में बच्चों ने बताया कि शौच के लिए हम लोग बाहर जाते हैं। इसी बीच शिक्षा सचिव ने शौचालय का निरीक्षण के दौरान शौचालय में काफी गंदगी और बंद होने के कारण शिक्षा सचिव असंतोष जाहिर किया।
शिक्षा सचिव के रवि कुमार के द्वारा विद्यालय प्रभारी बगैर स्वीकृति के अवकाश पर गए हुए थे। इसी बीच शिक्षा सचिव ने विद्यालय के प्रभारी विशाल कुमार को फोन किया तो विद्यालय पर भारी विशाल कुमार के द्वारा फोन नहीं उठाने से असंतोष जाहिर किया था। जांच में उपस्थित हजारीबाग जिला शिक्षा पदाधिकारी उपेंद्र नारायण दास को विद्यालय के प्रभारी शिक्षक विशाल कुमार पर तुरंत कार्रवाई करने का आदेश दिया। शिक्षा सचिव के रवि के आदेश के बाद भी विद्यालय के प्रभारी शिक्षक विशाल कुमार पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
क्या कहते हैं जिला शिक्षा पदाधिकारी उपेंद्र नारायण दास
राजकीय बुनियादी मध्य विद्यालय लुपुंग के विद्यालय प्रभारी शिक्षक विशाल कुमार का वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी गई है।