Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चरही : दो वाहनों की टक्कर में बाल-बाल बचे ड्राइवर-खलासी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चरही : दो वाहनों की टक्कर में बाल-बाल बचे ड्राइवर-खलासी
विज्ञापन

टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। सोमवार को चरही थाना क्षेत्र के मोहन होटल के समीप एनएच 33 पर दो वाहनों की भयंकर टक्कर में दोनों वाहनों के चालक और उप चालक बाल-बाल बचे।जानकारी के अनुसार हज़ारीबाग से रामगढ़ जा रही प्लाई लोड वाहन (जेएच 01 एक्स 9622) घाटी में पंचर हो गई थी। इसी बीच तेज रफ्तार में आ रही स्प्रीट से लदी टेंकर (यूपी 53 डीटी 8966) में प्लाई लोड वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया।

पंचर वाहन ने डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरे लेन में जाकर गिरी। इस घटना के बाद एक लेन की सड़क जाम हो गयी। चरही पुलिस मौके पर पहुंचकर जाम को हटाई। दोनों दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में लेकर क्रेन के माध्यम से उठाकर थाना परिसर ले आयी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,957