टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। चुरचू प्रखण्ड के सभागार भवन में सोमवार को रोजगार मेला सह मोबिलाइजेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन जिला प्रबंधक स्किल डेवलमेंट के शिव कुमार रमन व प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक भावेश कुमार ने किया।
इस रोजगार सह मोबिलाइजेशन कैम्प शिविर का विधिवत उद्घाटन चुरचू प्रखंड प्रमुख निरंजन प्रसाद नायक, जिप सदस्य बासुदेव करमाली, बीस सूत्री अध्यक्ष बालकुमार महतो, मांडू विस के चुरचू प्रखण्ड अल्प संख्यक विधायक प्रतिनिधि आरिफ अंसारी, चुरचू पंचायत के मुखिया पूनम बेसरा, इंद्रा पंचायत के मुखिया राधिका देवी, आंगो पंचायत मुखिया सीतामुनी मुर्मू, इंदिरा पंचायत के पूर्व मुखिया दशरथ महतो सहित कई लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस रोजगार मेला का मुख्य उद्देश्य को विस्तार पूर्वक बताते हुए जिला परिषद सदस्य वासुदेव करमाली ने बताया कि क्षेत्र के बेरोजगार युवक युवतियां को रोजगार से जोड़ना ही मुख्य उदेश्य है। वहीं प्रमुख निरंजन प्रसाद नायक ने भी कार्यक्रम को सम्बोधन किया और उन्होंने कहा की ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठायें।