Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : डीसी ने की नगर परिषद कार्यालय की योजनाओं की जांच

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : डीसी ने की नगर परिषद कार्यालय की योजनाओं की जांच
विज्ञापन
  • जिले भर में शीघ्र चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

टीम एबीएन, कोडरमा। उपायुक्त आदित्य रंजन ने सोमवार को नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर नगर परिषद के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने करीब 3 घंटे तक नगर परिषद के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं के फाइलों की जांच की वही आम लोगों से प्राप्त होने वाले आवेदन उसके निष्पादन की स्थिति आदि की भी जांच की गयी।

इस दौरान उपायुक्त ने बताया कि अतिक्रमण एवं साफ-सफाई को लेकर नगर परिषद के द्वारा विशेष अभियान चलाया जाएगा ताकि शहर वासियों को सुविधा मिल सके उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान इस बार महिला कर्मियों को भी शामिल किया जायेगा। ताकि अतिक्रमण हटाने में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत महाराणा प्रताप चौक प्रतिमा स्थल का सौंदर्यीकरण कराया जायेगा। 

इसके अलावा नगर परिषद कार्यालय के पीछे वेंडिंग जोन के रूप में 24 दुकानों का भी निर्माण कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि सफाई वाहनों पर विशेष मॉनिटरिंग के लिए सेंट्रलाइज जीपीएस सिस्टम लगाये जायेंगे। इसके अलावा कोविड-19 के बाद से मजदूरों का बायोमेट्रिक अटेंडेंस भी बंद था उसे चालू किया जायेगा। इस मौके पर नगर प्रशासक विनीत कुमार सिटी मैनेजर प्रशांत भारतीय समेत नगर परिषद के अन्य कई कर्मी मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,599