Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : आंगनबाड़ी फेडरेशन (सीटू) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनी मीरा देवी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : आंगनबाड़ी फेडरेशन (सीटू) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनी मीरा देवी
विज्ञापन

टीम एबीएन, झुमरीतिलैया। आल इंडिया फेडरेशन आफ आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर (आइफा) का 6 से 9 दिसंबर तक तमिलनाडु के मदुरै में संपन्न 10वें राष्ट्रीय सम्मेलन में स्थानीय नेत्री और झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ की प्रदेश अध्यक्ष मीरा देवी आंगनबाड़ी फेडरेशन (सीटू) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य चुनी गयी। ज्ञात हो कि सम्मेलन में 75 सदस्यीय कमेटी में उषा रानी अध्यक्ष, ए आर सिंधु महासचिव और अंजु मैनी कोषाध्यक्ष चुनी गयी। इसके लिए आंगनबाड़ी संघ की जिलाध्यक्ष शोभा प्रसाद व जिला सचिव वर्षा रानी ने बधाई दी है।  
 

क्या बोले संघ के सचिव और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष 
झारखंड का प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे सीटू के राज्य सचिव और आंगनबाड़ी संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संजय पासवान ने कहा कि सम्मेलन में न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर संघर्ष तेज करने का प्रस्ताव पारित किया। साथ ही नौकरी की सुरक्षा और आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं की सेवाओं को नियमित करने, सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले को लागू करने, जिसमें आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं को ग्रेच्युटी पाने का अधिकार दिया गया है। पोषाहार की स्थिति पर दैनिक डेटा के लिए पोषण ट्रैकर ऐप के नाम पर उन्हें परेशान करने पर रोक लगाने की मांग शामिल है। राष्ट्रीय सम्मेलन में चर्चा के दौरान आंगनबाड़ी सेवा के लिए बजट आवंटन कम करने के लिए केंद्र सरकार की निंदा की गयी। इसके अलावा आईसीडीएस सहित विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्रों का निजीकरण करने पर केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन का प्रस्ताव लिया गया। सम्मेलन में झारखंड से 12 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया, जिसमें मीरा देवी, शकुंतला मेहता, संतोषी देवी, कुमारी सरिता, कंचन देवी, गीता देवी, रेखा कुमारी, सावित्री सोरेन, मीनू मूर्मू, प्रीति कुमारी हांसदा और मंजू बेसरा आदि शामिल थी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,217