टीम एबीएन, कोडरमा। तिलैया डैम स्थित ग्रिजली विद्यालय के छात्र राजवीर कुमार ने सीबीएसई द्वारा आयोजित ईस्ट जोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है। 1 से 4 दिसंबर तक सनबीम स्कूल बबतपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता में ग्रिजली विद्यालय के छात्रों ने अपने ट्रेनर दिलीप कुमार के साथ भाग लिया, जिसमें राजवीर कुमार ने इस प्रतियोगिता में अंडर 14 उम्र के 61 वर्ष के ऊपर वजन केटेगरी में खेलते हुए ये सफलता हासिल की और इसके साथ सीबीएसई के नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए सफल हो गये।
इन लोगों ने दी बधाई
छात्रों की इस सफलता पर निदेशक मनीष कपिसमे, अविनाश सेठ, सीईओ प्रकाश गुप्ता, प्राचार्या अपर्णा सिन्हा, प्रशासक अशरफ खान, संयोजक विजय कुमार सिंह, जितेंद्र चौधरी, बीडी नस्कर, सिकंदर कुमार, तुषार रॉय चौधरी, प्रीति जगनानी, स्टूडेंट सर्विस सेल के संयोजक सुधांशु कुमार, सीसीए संयोजक राजीव रंजन सिंह, स्पोर्ट्स को-आॅर्डिनेटर अमित दास ने ट्रेनर दिलीप कुमार तथा छात्र राजवीर कुमार तथा उसके अभिवावक को इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दी एवं नेशनल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करें, ऐसी कामना की।