टीम एबीएन, गुमला/ रांची। गुमला में शौर्य दिवस के अवसर पर बजरंग दल के द्वारा विशाल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में बजरंग दल के अलावा विश्व हिंदू परिषद से जुड़े हजारों लोगों ने भाग लिया। हिंदू समाज ने रैली के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन किया। इस रैली में हजारों की संख्या में शामिल लोगों ने हिंदू एवं राष्ट्रवाद के गगनभेदी के नारे लगाये।
इस रैली में बजरंग दल के अलावा विश्व हिंदू परिषद से जुड़े संत व बजरंग दल के कार्यकर्ता ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विशाल जुलूस में शामिल लोगों ने कहा कि हिंदू राष्ट्रवादी सोच है एवं भारतीय सभ्यता के अनुरूप है। कुछ विघटनकारी तत्व इस एकता को नष्ट करने के लिए तुले हुए हैं, जिससे हिंदू समाज बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि एकजुट हिंदू समाज ही राष्ट्रवाद का पहचान है।
रैली में शामिल लोगों ने कहा कि हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ हिंदू समाज एकजुट होकर काम करेगी अब किसी भी राष्ट्रद्रोह तत्वों के साथ समझौता व नहीं करेगी और हिंदू समाज पर जो अत्याचार करेगा हिंदू समाज एकजुट होकर उसका मुकाबला करने के लिए बजरंगी तैयार है।
रैली में शामिल लोगों ने इस्लामिक कट्टरपंथी एवं धर्मांतरण करने वाले को जवाब देने के तैयार रहने को कहा गया है। इस रैली के लिए जगह-जगह पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये। रैली समाप्त होने के बात प्रशासन ने राहत की सांस ली है। ज्ञात हो कि इस रैली में गुमला जिले के विभिन्न प्रखंड के गांव से हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए रैली में केसरिया ध्वज लहराते हुए लोग चल रहे थे।