Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

दारू : बाजार में बेतरतीब खड़े वाहनों पर परिवहन विभाग ने लगाया 80,000 रुपये जुर्माना

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दारू : बाजार में बेतरतीब खड़े वाहनों पर परिवहन विभाग ने लगाया 80,000 रुपये जुर्माना
विज्ञापन

टीम एबीएन, दारू (हज़ारीबाग)।  अंचलाधिकारी नीतू कुमारी के निर्देश पर परिवहन विभाग ने दारू साप्ताहिक बाजार में बेतरतीब खड़े वाहनों की जांच पड़ताल करने के बाद कुल अठारह वाहनों से 80 हज़ार रुपये का जुर्माना लगाया। 

इस बारे में अंचलाधिकारी ने बताया कि दारू साप्ताहिक बाजार में वाहन को सड़क किनारे जैसे तैसे खड़ा कर दिया जाता है जिससे आये दिन यहां पर सड़क दुर्घटना होते रहती है साथ ही सड़क जाम की स्तिथि बनी रहती है। इसी के कारण गुरुवार को झुमरा सप्ताहिक हाट और रविवार को दारू बाजार में वाहनों की जांच कर उनपर जुर्माना लगाया गया। 

अंचलाधिकारी ने बताया कि  इस तरह की जांच आगे भी जारी रहेगी। इसलिए जो लोग बाजार में वाहनों को गलत ढंग से खड़े करते है वे सचेत हो जाये, अन्यथा आगे भी इस तरह की करवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,103