टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। दारू थाना क्षेत्र के बासोबार के बासोबार में एक पुवाल लदा ट्रेक्टर में आग लग गई जिससे थोड़ी देर के लिए लोगों में अफरा तफरी का माहौल हो गया। बासोबार में तुलसी राणा के घर से पुआल लादकर ट्रैक्टर कवालु जा रहा था तभी बासोबार में काफी नीचे झूल रहा विद्युत तार के संपर्क में आने से शार्ट सर्किट हो गई और पुवाल में आग लग गई।
ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को गाड़ी फुटबॉल मैदान में लगाने को कहा, जिससे किसी तरह का नुकसान ना हो पाये। मैदान में ले जाने के बाद ट्रैक्टर के इंजन को डाला से अलग कर लोगों की सहायता से जलते हुए पुआल को गिराया गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया।