टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को हवाई मार्ग से 12 बजे पुगू हवाई अड्डा पर पहुंचेंगे। इसके बाद वहां पर आयोजित खतियानी जोहार यात्रा कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। सभा समाप्ति के बाद सोरेन गुमला परिसदन पहुंचेंगे। इसके बाद वे सड़क मार्ग से 3:50 बजे लोहरदगा के लिए प्रस्थान करेंगे। अगले दिन 13 दिसंबर को वे गुमला और लोहरदगा जिला की संयुक्त समीक्षा करेंगे। खतियानी जोहार यात्रा कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।