Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

राजद नेताओं ने सीएम हेमन्त सोरेन से की मुलाकात

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राजद नेताओं ने सीएम हेमन्त सोरेन से की मुलाकात
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान ने मुलाकात की। मुलाकात के बाद सभी की बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री ने गंभीरतापूर्वक बातों को सुना और आश्वस्त किया कि होने वाले महागठबंधन की बैठक में राजद की ओर से प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव रहेंगे और उनके नहीं रहने पर प्रधान महासचिव बैठक में रहेंगे।

संजय सिंह यादव एवं प्रधान महासचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री मजबूती के साथ गठबंधन को लेकर चलेंगे। हमारा गठबंधन चुनाव के पूर्व से है। कहीं न कहीं समन्वय के कमी के कारण समन्वय नहीं हो पा रहा था, अब कोई दिक्कत नहीं होगी। गठबंधन के साथियों को साथ लेकर चलना और मजबूत रखना हम सब की जवाब देही है। राजद के नेताओं कार्यकर्ताओं को भी सम्मान में कोई कमी नहीं होगी।

मौके पर प्रदेश प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने बताया कि महागठबंधन के सभी कार्यक्रम तथा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव ने निर्देश दिया है कि सभी प्रदेश के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष तथा नेता कार्यकर्ता झंडा बैनर के साथ उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,127