Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 36
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

लोहरदगा : सड़क दुर्घटना में दो की मौत,चार गंभीर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
लोहरदगा : सड़क दुर्घटना में दो की मौत,चार गंभीर
विज्ञापन

टीम एबीएन, लोहरदगा/ रांची। जिले के चट्टी कैरो सड़क में बड़ागाई मोड़ के समीप भयंकर सड़क दुर्घटना में दो लोग की दर्दनाक मौत हो गई। इस दुर्घटना के दौरान तेजी से आ रहे दो बाइक की आपस में टक्कर हो गई। इस घटना में दो लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं चार की हालत बहुत गंभीर है। 

घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं घायलों को भंडरा पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रांची रिम्स भेज दिया है। कुछ घायलों की पहचान खरका, करगे व नागजुवा निवासी के रूप में की जा रही है। वहीं एक मृतक की पहचान राजू अंसारी नारकोपी के रूप में की जा रही है। बाकी के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन