टीम एबीएन, इचाक (हजारीबाग)। परासी पंचायत भवन मे मुखिया संघ की रविवार को एक बैठक की गयी। जिसकी अध्यक्षता डुमरौन पंचायत मुखिया चोहन महतो ने की। बैठक में 19 पंचायत के मुखिया भाग लिया। बैठक का मुख्य उदेश्य प्रखंड मुख्यालय में हो रहे भ्रष्टाचार एवं पदाधिकारियों के मनमानी रवैया पर विचार विमर्श किया गया।
साथ ही मनरेगा में जनप्रतिनिधियों का दायित्व को दरकिनार कर मनमाने तरीके से हो रहे काम पर अंकुश लगाने पर विचार, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी इचाक प्रखंड से दूसरे प्रखंड में स्थानांतरण करने पर विचार, संगठन मजबूत करने पर विचार, प्रखंड के भ्रष्टाचार समस्या को लेकर जिला कप्तान उपायुक्त महोदय से मिलने पर विचार, प्रखंड के किसानों एवं गाय पालकों को गाय शेड निर्माण पर विचार, सुखाड़ होते हुए भी कूप निर्माण में बड़े पैमाने पर पैसे दोहन पर विचार, प्रखंड मुख्यालय में पदाधिकारियों द्वारा चारागाह बना देने पर विचार, किया गया।
वहीं बैठक में शामिल मुखिया रंजीत मेहता अशोक कपरदार, सिकंदर राम, अशोक राम, सकेन्द्र प्रसाद मेहता, सुनीता देवी, उमेश मेहता, मोदी कुमार, किरण देवी, सीता कुमारी, मुखिया प्रतिनिधि राकेश कुमार, विजय राम, चंदन कुमार दयानंद कुमार समेत कई अन्य लोग शामिल थे।