Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : क्षेत्रीय प्रमुख अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने किया कार्यों का निरीक्षण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : क्षेत्रीय प्रमुख अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने किया कार्यों का निरीक्षण
विज्ञापन
  • स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं जल जीवन मिशन के अंतर्गत किये जा रहे हैं कार्य

टीम एबीएन, कोडरमा। क्षेत्रीय प्रमुख अभियंता महोदय के द्वारा कोडरमा जिला अंतर्गत चंदवारा प्रखंड में  जल जीवन मिशन के कार्यो का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। इसके अलावे निरीक्षण क्रम में उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को सिंगल विलेज स्कीम के तहत आने वाले सभी ग्रामों में हंड्रेड परसेंट एफएसटीसी करना सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिया गया है एवं मल्टी विलेज स्कीम के तहत आने वाले ग्रामों में काम में तेजी लाने हेतु निर्देशित किया गया ताकि लक्ष्य को ससमय प्राप्त किया जा सके।

इसके अलावा आईएसए के द्वारा किए जा रहे कार्य की समीक्षा की। इस पर विस्तृत चर्चा करते हुए आईईसी गतिविधि में तेजी लाने हेतु सख्त निर्देश दिये साथ ही एसएलडब्ल्यूएम के कार्यों की भी समीक्षा किए सभी कार्य सोक पिट, नाडेप एवं वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण कार्य में उपयोग एवं वाल राइटिंग करने सहित अन्य बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

इसके अलावे महोदय ने इस साल हर घर जल कनेक्शन के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु सभी कनीय अभियंता को सख्त निर्देश दिया। इसके साथ ही जल जीवन मिशन के कार्यों में प्रखण्ड समन्वयकों का सहयोग लेने का भी निर्देश दिया। आगे उन्होंने कार्यालय में सभी बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। इसके अलावे जल जीवन मिशन और ओडीएफ प्लस के कार्यों को एक साथ करने का निर्देश देते हुए कहा कि अधिक से अधिक गांव को ओडीएफ प्लस करना सुनिश्चित करें।

मौके पर उपरोक्त के अलावा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधीक्षण अभियंता, सभी सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, जिला समन्वयक, कार्यालय कर्मी, प्रखंड समन्वयक एवं आइएसए प्रतिनिधि एवं संवेदक उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 119,502