Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पलामू : बाघ के हमले से गंभीर बच्ची की इलाज के दौरान मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पलामू : बाघ के हमले से गंभीर बच्ची की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन

टीम एबीएन, पलामू/ रांची। पलामू टाइगर रिजर्व के उकामाड़ इलाके में बाघ के आतंक का मामला सामने आया है। यहां बाघ ने एक बच्ची पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी है। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम बच्ची दुकान से अपने घर लौट रही थी। इसी क्रम में बाघ ने उस पर हमला कर दिया है।

स्थानीय ग्रामीणों के शोर मचाने जाने पर बाघ ने बच्ची को छोड़ा और जंगल की ओर भाग गया। आनन-फानन में गंभीर रूप से जख्मी बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां देर रात उसकी मौत हो गयी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है। बच्ची के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 115,668