Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रंगदारी नहीं दिया, तो अगली बार खोपड़ी उड़ेगा...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रंगदारी नहीं दिया, तो अगली बार खोपड़ी उड़ेगा...
विज्ञापन
  • गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गों ने रेस्टोरेंट पर की फायरिंग, दी धमकी

टीम एबीएन, धनबाद/रांची। धनबाद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक रेस्टोरेंट में गैंग्स ऑफ वासेपुर गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गों ने फायरिंग की। घटना को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार हो गए। फायरिंग की घटना के बाद प्रिंस खान ने रेस्टोरेंट के मालिक को मैसेज भेजा था, जिसमें लिखा था कि रंगदारी नहीं दिया तो अगली बार खोपड़ी उड़ेगा।

मामला जिले के आईआईटी-आईआईएम गेट के समीप स्थित शाही दरबार रेस्टोरेंट का है। जानकारी के मुताबिक बीते शुक्रवार रात 11 बजे गैंग्स ऑफ वासेपुर गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गों ने रेस्टोरेंट में फायरिंग की। इसके बाद अपराधी भाग गये। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा तो पता चला की अपाचे बाइक सवार अपराधी ने सड़क के उस पार से फायरिंग की और फरार हो गये।

फायरिंग की घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई और धनबाद और सरायढेला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। सदर थाना और सरायढेला थाना एक दूसरे के थाना क्षेत्र होने की बात कह रहे हैं। सरायढेला पुलिस घटना को क्षेत्र का बता रही है, जबकि सदर थाना फायरिंग का इलाका सरायढेला थाना क्षेत्र का बता रही है।

इस मामले में थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि एक राउंड फायरिंग की सूचना मिली थी। पुलिस पहुंची व जांच-पड़ताल की, लेकिन ना तो खोखा मिला, ना ही गोली के निशान मिले। जहां से फायरिंग की बात कही जा रही है, वह क्षेत्र सरायढेला थाना में आता है।

वहीं, सरायढेला थाना प्रभारी विनय कुमार ने कहा कि सूचना मिलने पर थाना की पुलिस गई थी। जांच पड़ताल की परंतु शाही दरबार धनबाद थाना क्षेत्र में आता है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 115,122